Doordrishti News Logo

भाई ने साथियों संग मिलकर की चोरी

-सगा भाई सहित दो अन्य गिरफ्तार

-नकबजनी का खुलासा

जोधपुर,शहर की माता का थान पुलिस ने नकबजनी की एक घटना का खुलासा करते हुए तीन युवकों को पकड़ा है। इसमें एक परिवादी का सगा भाई शामिल है। जिसके खिलाफ चोरी का अंदेशा जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने अब परिवादी के भाई और दो उसके साथियों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ जारी है। घटना में 6 मार्च को मामला दर्ज करवाया गया था।

इसे भी पढ़िए-सेंट्रल जेल में मिला अफीम,तीन मोबाइल,धारदार पत्ती,चार्जर,हीटर स्प्रिंग
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि मंदिर वाला बेरा माता का थान निवासी राकेश पुत्र शंकरदास वैष्णव ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके घर से 14 तोला सोना व 2 किलो चांदी और 1 लाख नकद चोरी हो गयी है। चोरी करने वाला और कोई नहीं बल्कि मेरा छोटा भाई गौरव वैष्णव है। चोरी सुबह 5 बजे से 5.30 के बीच हुई। पुलिस द्वारा गठित टीम ने गुरुवार को परिवादी के भाई गौरव वैष्णव के अलावा दो अन्य पीपली चौक पहाडग़ंज प्रथम निवासी हरिओम वैष्णव उर्फ बिंटू पुत्र राजेंद्र वैष्णव और भवानी सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: