इन्स्टाग्राम पर हथियार की तस्वीर अपलोड करना पड़ा भारी,युवक गिरफ्तार
जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने वाले एक युवक की पहचान कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस्टाग्राम आइडी व सोशल मीडिया पर बदमाश व्यक्तियों द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं सोशल मीडिया पर बदमाशों को फोलो करने वाले लोगों को चिहिन्त कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने के जोधपुर ग्रामीण के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़िए- जोधपुर में 25 से 27 मार्च को राजस्थान साहित्य उत्सव
गुरुवार को पीपाड़ शहर थानाधिकारी एसआई प्रमित चौहान ने आसूचना एकत्रित कर इस्टाग्राम आइडी व सोशल मीडिया पर बदमाश व्यक्तियों द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं सोशल मीडिया पर बदमाशों को फोलो करने वाले लोगों की सूचना पर कोसाणा पीपाड़ शहर निवासी महावीर पुत्र मोहनराम विश्नोई को पकड़ा है। कुछ दिन पूर्व महावीर द्वारा अपनी इन्स्टाग्राम आईडी पर हथियार की फोटो अपलोड की थी। उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ का एप इंस्टॉल करने के लिए इन ब्ल्यू लाइन को क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

