बजरी माफिया थाना परिसर से डंपर ही चुरा ले गया
जोधपुर,बजरी माफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग कार्रवाई करते रहते हैं। गत दिनों करवड़ पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया था। इसे बाद में थाने में लाकर खड़ा किया गया। मगर एक बजरी माफिया बजरी से भरा डंपर ही चुराकर ले गया। इस बारे में अब थानाधिकारी की तरफ से करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। फिलहाल उसका पता नहीं चला है। मगर आरोपी की पहचान की गई है।
ये भी पढ़ें- विख्यात अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
करवड़ पुलिस थाने में थानाधिकारी बुधाराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। उन्होंने गत दिनों एक अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त कर उसे थाना परिसर में खड़ा करवाया था। डंपर थाने की दीवार से सटा कर लगा दिया गया। मगर विक्रम जाणी नाम का शख्स इस बजरी से भरे डंपर को चुरा ले गया। बाद में पुलिस को पता लगने पर उसकी पड़ताल आरंभ की गई। मगर वह अब तक हाथ नहीं लगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

