Doordrishti News Logo

पुलिस लाइन में जमकर थिरके पुलिस अधिकारी और जवान

पुलिस ने आज मनाई होली

जोधपुर,शहर में होली के दिन कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बुधवार को अपनी होली मनाई। पुलिस लाइन में जमकर एक दूसरे को रंगों गुलाल लगाए और फिल्मी और लोकगीतों पर थिरके। जवानों के थिरकने से पुलिस अधिकारी भी खुद को नहीं रोक पाए और जमकर इसका लुत्फ उठाया। सुबह से ही होली मनाने का कार्यक्रम शुरू हो गया जो दोपहर तक अनवरत चलता रहा। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन,डीसीपी वेस्ट गौरव यादव सहित समस्त थानों के थानाधिकारियों सहित सैकड़ों जवानों ने एक साथ होली मनाई।

police-officers-and-soldiers-danced-fiercely-in-the-police-line

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे इसके लिए पुलिस के अधिकारी और जवान मंगलवार को दिनभर अपनी ड्यूटी करते रहे। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपनी होली दूसरे दिन मनाई। सुबह से ही पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को रंगों गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी और फिल्मी एवं लोकगीतों पर थिरके।

रंग बरसे चुनर वाली.. बरस बरस म्हारा इंद्र राजा, सात समंदर पार. सहित कई फिल्मी और लोकगीतों एवं फाग के गीतों से पुलिस लाइन सरोबार नजर आई। जवानों के नाचते गाते देख पुलिस अधिकाारी भी खुद को नहीं रोक पाए। महिला पुलिस अधिकारियों ने भी आज जमकर होली का आनंद लिया। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामना एवं बधाइयां दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026