Doordrishti News Logo

रोडवेज बस में महिला के बैग से आभूषण चोरी

  • घर पहुंचने पर लगा पता
  • सिरोही आबूरोड डिपो की बस में हुई वारदात

जोधपुर,अपने पीहर सिरोही से जोधपुर के लिए रोडवेज बस में बैठी एक महिला यात्री के बैग से अज्ञात शख्स सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। महिला यहां जोधपुर पहुंचने के बाद पति के साथ गाड़ी पर बैठ घर चली गई। बाद में बैग संभाला तो आभूषण नदारद थे। महिला के पति ने इस बारे में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने अब तफ्तीश आरंभ की है। घटना 2 मार्च की है अब केस दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- गोदाम से कपड़ों की 17 गांठे चुराकर ले जाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

पीडब्लूडी में नौकरी करने वाले छगनलाल पुत्र नरसा मेघवाल ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी सविता अपने सिरोही किसी काम से गई थी। वह 2 मार्च को सिरोही से जोधपुर के लिए एक रोडवेज बस सिरोही आबूरोड आगार में बैठी थी। बस बाद में पाली से होते हुए जोधपुर पहुंची। यह बस पाली बस डिपो पर रुकी तब दो शख्स बस में चढ़े थे। जो उसकी पत्नी के पास में सीट पर आकर बैठ गए। उसकी पत्नी यहां जोधपुर रिक्तियां भैरूजी पर उतरी थी। बाद में वह अपनी पत्नी को लेने गया था। यहां घर पहुंच कर बैग संभाला तो उसमें दो तोला सोने की कंठी,एक तोले की कानों की झूमर जोड़ी नहीं मिले। रिपोर्ट में पाली बस डिपो से चढ़े उन दो शख्स पर अब आभूषण चोरी का संदेह जताया गया है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जिस पर अब जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026