Doordrishti News Logo

5 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर,पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल मंडल के उधना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेन

1- गाडी संख्या 17624, श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस जो 4 मार्च को श्रीगंगानगर से रवाना हुई,वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन,अजमेर, चित्तौड़गढ़,रतलाम,भोपाल,खंडवा एवं भुसावल संचालित की जायेगी।

2-गाड़ी संख्या 16312,कोचुवेल- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जो 4 मार्च को कोचुवेली से रवाना हुई,वह परिवर्तित मार्ग वाया बड़ौदरा,गोधरा, रतलाम,चित्तौड़गढ़,चंदेरिया,अजमेर, मारवाड़ जंक्शन एवं जोधपुर संचालित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जोधपुर-साबरमती रेल मार्ग पर रद्द ट्रेनें आज से बहाल

3-गाड़ी संख्या 22663, चेन्नई सेंट्रल- जोधपुर एक्सप्रेस जो 4 मार्च को चेन्नई सेंट्रल से रवाना हुई,वह परिवर्तित मार्ग वाया नागपुर,इटारसी, भोपाल,नागदा,रतलाम,चित्तौड़गढ़, अजमेर,मारवाड़ जंक्शन एवं जोधपुर संचालित की जाएगी।

4-गाड़ी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी एक्सप्रेस जो 5 मार्च को पुणे से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मनमाड,खंडवा,इटारसी, भोपाल,रतलाम,चित्तौड़गढ़,अजमेर, मारवाड़ जंक्शन एवं भगत की कोठी संचालित की जाएगी।

5-गाड़ी संख्या 07053,काचीगुड़ा- बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस जो 4 मार्च को काचीगुड़ा से रवाना हुई,वह परिवर्तित मार्ग वाया अकोला,खंडवा, इटारसी,भोपाल,संत हिरदाराम नगर, रतलाम,चित्तौड़गढ़,चंदेरिया,अजमेर, मारवाड़ जंक्शन,जोधपुर एवं बीकानेर संचालित की जाएगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग पर अजमेर, बिजयनगर एवं भीलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव करेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026