Doordrishti News Logo

सूने मकान से चोर नगदी जेवरात ले गए

जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर क्षेत्र बी सेक्टर में एक सूने मकान में अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे मेें राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।पुलिस ने बताया कि बी-256 मेें रहने वाले मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दूल रहीम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सवा तोला सोने के बूंदे,तीन पायल जोड़ी के साथ 45 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। घटना 1-2 मार्च की रात में हुई। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़िए- नेपाल पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा स्थगित

कृषि फार्म से मोटरें चोरी,आरोपी गिरफ्तार:-
शहर की मथानिया पुलिस ने कृषि फार्म हाउस से मोटरे चोरी कर ले जाने के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरें बरामद की। पुलिस के अनुसार इस बारे में केरला नगर नेवरा ग्राम निवासी भैराराम पुत्र मोहनराम जाट ने रिपोर्ट दी थी। उसके अनुसार उसके कृषि फार्म हाउस अज्ञात चोर दो मोटरें चोरी कर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी युवक खेड़ापा के चांदरख निवासी सोनाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर मोटरें बरामद की। खोखरिया सांसियों की ढाणी निवासी लादूराम ने बनाड़ पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसके घर के बाहर से ट्रेक्टर ट्राली चोरी कर ले गए।

ब्ल्यू लाइन को टच कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026