Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन भवन पर आरसीसी प्लेट से लगा करंट,श्रमिक की मौत

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शोभावतों की ढाणी लवहोम के पास शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन भवन पर आरसीसी की प्लेट से करंट लगने पर एक कमठा श्रमिक की मौत हो गई। इस बारे में साथ काम करने वाले की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें-जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

पुलिस ने बताया कि मूलत: प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी स्थित दावड़ा का रहने वाला 40 वर्षीय प्रकाश मीना और कुछ मजदूर यहां शोभावतों की ढाणी में लव होम के पास में एक भवन निर्माण पर लगे हैं। आरसीसी प्लेट चढ़ाई के समय प्रकाश मीना को ऊपर से निकल रही एक विद्युत लाइन से करंट लग गया। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके साथ काम करने वाले कालू पुत्र केसूराम मीना की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लिकेशन डाउलोड करने के लिए ये ब्ल्यू लाइन पर क्लिक कीजिए– http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026