Doordrishti News Logo

हत्या के आरोपियों से चाकू और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

-युवक की हत्या का मामला

जोधपुर,शहर के सरदारपुरा सी रोड पर 18 फरवरी को हुई चाकूबाजी में मारे गए युवक की हत्या के आरोप में पकड़े गए युवकों से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और स्कूटी को बरामद किया है। आरोपी अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे हैं। इनसे पूछताछ भी जारी है। आरोपियों से मौका तस्दीक करवाई गई है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि घटना में पंचोलिया नाडी हरिजन बस्ती निवासी संजय उर्फ कुकरी पुत्र कुंदन तेजी एवं उसके भाई रोहित तेजी को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए- बाड़मेर में हत्या का फरार मुल्जिम चौखा मेें पकड़ा,हथियार बरामद

सनद रहे कि महावीर कॉम्पलैक्स रोड पर गत 18 फरवरी की रात को बाइक पर जा रहे चाचा भतीजा पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पहले थूका और बाद में सी रोड पर विवाद करते हुए चाकू से हमला किया। भजीजे के सामने चाचा को चाकू घोंपा गया। घायल की 28 फरवरी की देर रात में मौत हो गई। इधर आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं किए जाने और बदमाशों की पहचान नहीं होने को लेकर परिजन एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए थे। चाकूबाजी में भोजावतों का बास सूरसागर निवासी गोविंद की मौत गई थी। वह अपने सात साल के भतीजे हिमांशु के साथ रातानाडा मंदिर गया था। वह 18 फरवरी की रात को मंदिर दर्शन कर लौट रहा था तब सरदारपुरा में महावीर कॉम्पलैक्स के निकट दो अलग अलग स्कूटी पर आए बदमाशों ने उसके भतीजे हिमांशु पर थूक दिया गया। थूकने के बाद विवाद होने पर गोविंद ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। यहां सरदारपुरा सी रोड पर बदमाशों को रुकवाया गया और विवाद होने पर एक ने गोविंद को चाकू से वार कर घायल कर दिया था।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026