जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत राजसमंद-नाथद्वारा सहित अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सोमवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। शेखावत ने मंगलवार को सुबह अजीत काॅलोनी स्थित अपने निवास पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से बिलाड़ा गए। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सोमवार देर शाम को जोधपुर पहुंचने के बाद विवाह समारोह एवं निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंगलवार सुबह आवास पर आमजन से मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। करीब तीन घंटे तक निवास पर आमजन से मिलने के बाद मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गए।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

