Doordrishti News Logo

चौदह हजार रूपए पुलिस ने रूकवा दिए

जोधपुर, शहर के चौथापुलिया चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में रहने वाली एक महिला को फोन पर केक का ऑर्डर लेना महंगा पड़ गया। शातिर ने पेटीएम के लिए कहा और वाटसअप पर क्यूआर कोड को स्कैन करवाने के बाद खाते से 98 हजार 400 रूपए साफ कर डाले। पहले उसने पेटीएम के लिए 4 रूपए खाते में डाले। फिर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को देरी से मिली। मगर फिर भी पुलिस ने खाते से 14 हजार रूपए जाने से बचा लिए। अब देवनगर पुलिस इसकी जांच में जुटी है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 7 बी 28 चौथापुलिया चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी पारूल पत्नी धीरेंद्र शर्मा की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह पार्थ नाम से बेकरी चलाती है। सोमवार को उसके मोबाइल पर किसी शख्स का फोन आया और आठ किलो का केक 17 फरवरी को बुक करवाया। इसके लिए रूपए उसने पेटीएम से भुगतान करने का कहा। तब शातिर ने उससे पेटीएम नंबर लेकर पहले खाते में 4 हजार रूपए डाले। मगर बाद में उसने वाटसअप क्यूआर कोड को भेज कर उसे स्कैन करने को कहा गया। इस पर पारूल ने उसके द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन किया तब खाते में चार रूपए आए। फिर शातिर ने दूसरी बार क्यूआर कोड भेजा तब उसके स्कैन किए जाने पर अलग अलग मदों में आठ दस बार में 98 हजार 400 रूपए निकाल लिए। शातिर ने फिर फोन बंद कर डाला। थानाधिकारी के अनुसार पारूल के आखलिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से यह रकम पार हुई है। वह बैंक भी गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने खाता ब्लॉक करवाने से उसके खाते से 14 हजार रूपए बचा लिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026