Doordrishti News Logo

जोधपुर में रेल सेवाएं आज से होने लगेंगी बहाल

  • यात्रियों को होगी सुविधा
  • जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला आज से पुनः नियमित
  • 12465,इंदौर-जोधपुर मेड़ता की बजाय आएंगी जोधपुर
  • चरणबद्ध रूप से सभी ट्रेनें होंगी बहाल

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर पीपाड़ रोड-राइकाबाग रेल मार्ग पर रेलवे संरक्षा आयुक्त (वेस्टर्न सर्किल) के निरीक्षण के बाद शनिवार से चरणबद्ध तरीके से रेल सेवाएं बहाल होने लगेंगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द की गई जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट जहां शनिवार को जोधपुर से प्रस्थान करेंगी वहीं इंदौर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुपरफास्ट जोधपुर आना प्रारंभ हो जाएंगी।

डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि पीपाड़ रोड-राइकाबाग रेलवे स्टेशनों के बीच 44 किलोमीटर रेल मार्ग पर सीआरएस (वेस्टर्न सर्किल) आरके शर्मा के निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के पश्चात अब इस मार्ग पर प्रभावित रेल सेवाएं पुनः बहाल हो रही हैं, इससे यात्रियों को सुविधा मिलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेल सेवा 22481,जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट जो 15 फरवरी से तीन फेरे रद्द की गई थी,शनिवार से पुनः नियमित रूप से चलने लगेगी। जबकि रेल सेवा 22482, दिल्ली सरायरोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस सुपरफास्ट भी 19 फरवरी से नियमित हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- रेलवे और डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट कार्गो सर्विस प्रारंभ

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रेल सेवा 12665, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस सुपरफास्ट जो 15 से 17 फरवरी तक मेड़ता रोड से जोधपुर के बीच आंशिक रद्द की गई थी,वह शनिवार से पुनः जोधपुर तक आना प्रारंभ हो जाएंगी। रेल सेवा 12466, जोधपुर- इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुपरफास्ट रविवार से मेड़ता की बजाय जोधपुर रेलवे स्टेशन से चलने लगेगी जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। डीआरएम ने बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के पश्चात इस रेलखंड पर एक-दो दिन में सभी ट्रेनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026