मुख्य आयुक्त रेल संरक्षा ने किया पीपाड़ रोड-बनाड़ रेलखंड का निरीक्षण
दोहरीकरण कार्य को बारीकी से परखा
जोधपुर,मंडल के पीपाड़ रोड से राईकाबाग रेल खण्ड के 44 किलोमीटर रूट का दोहरीकरण कार्य का मंगलवार को पीपाड़ रोड से बनाड़ रेलखंड का निरीक्षण मुख्य आयुक्त रेल संरक्षा,पश्चिम वृत (सीआरएस) आरके शर्मा द्वारा किया गया। संरक्षा आयुक्त ट्रैक निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन से प्रातः 5 बजे पीपाड़ रोड पहुंचे तथा पीपाड़ रोड से बनाड़ रेल खण्ड पर मोटर ट्रोली से निर्माणाधीन नई रेल लाइन का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर ट्रोली रोक कर ट्रैक के मानको की जांच भी की।
ये भी पढ़ें- रेल यातायात प्रभावित रहेगा
सीआरएस ने जगह-जगह रुककर संरक्षा मानकों को परखने के साथ ही कमियों को जल्दी से दूर करने के निर्देश दिये। रेल संरक्षा आयुक्त ने इस खण्ड मे आने वाले स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने पर संरक्षा मानकों की पड़ताल की तथा नीतिगत रेल सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार के आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
इसके बाद सीआरएस बनाड़ से जोधपुर स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करते हुए जोधपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय व प्रधान कार्यालय तथा मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

