18 फरवरी से शुरू होने वाले 25वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले का लोगो जारी
जोधपुर,राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने मंगलवार को अकादमी कार्यालय में अशोक उद्यान के प्रांगण में 18 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय 25 वें राष्ट्रीय लोकानुरंजन मेले के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी बोराणा,प्रतिभा भंडारी एवं अकादमी सचिव डॉ सूरजमल राव उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री लोकनायक जयनारायण व्यास की स्मृति में 24 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया यह मेला इस बार सिल्वर जुबली मेले के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कांस्टेबल दो लाख में परिचित के स्थान पर बना परीक्षार्थी
अकादमी अध्यक्षा ने बताया कि अशोक उद्यान प्रांगण में मेले के अन्तर्गत 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्यतःमेहंदी,रंगोली, राजस्थानी व्यंजन एवं ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के फॉर्म इच्छुक प्रतियोगी अकादमी कार्यालय या 19 फरवरी को अशोक उद्यान के प्रांगण से प्रातः काल में प्राप्त कर सकते हैं।
अकादमी अध्यक्षा ने रंगोली प्रतियोगिता के लिए डॉ.मीनाक्षी बोराणा,मेहंदी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभा भंडारी,राजस्थानी व्यंजन प्रतियोगिता के लिए शैला महेश्वरी एवं ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी के लिए रामजी व्यास को समन्वयक नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये,द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

