परिवार किसी काम से गांव गया चोर नगदी जेवर चुरा ले गए
जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित खोखरिया में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी के साथ जेवरात ले गए। परिवार के लोग गांव गए हुए थे। रविवार को लौटे तो चोरी का पता लगा। इस पर अब बनाड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़िए-उत्तराखंड निर्माण के आंदोलनकारियों की सुध नही ले रही सरकार
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के पोकरण स्थित नेडान हाल खोखरियां स्थित महावीर नगर में रहने वाली हीरूकंवर पत्नी गजेसिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी के बीच गांव गई थी। इस बीच घर सूना था। रविवार को लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 12 हजार की नगदी, सोने के पांच तोला आइटम के साथ आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

