Doordrishti News Logo

जोधपुर, विप्र फाउंडेशन जोधपुर रीट एग्जाम से पहले समाज के छात्र- छात्राओं को अपनी तैयारियों को परखने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन कर रहा है।

Mock test conducted for REET candidatesविप्र फाउंडेशन जोधपुर के अध्यक्ष मुकुल अंगिरस ने बताया कि फाउंडेशन, महर्षि गौतम सीनियर सैकंडरी स्कूल के साथ मिलकर नि:शुल्क मॉक टेस्ट आयोजित कर रहा है। पहला टेस्ट रविवार को आयोजित हुआ जिसमें समाज के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मॉक टेस्ट प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा और टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार जोशी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन लाइन 28 फरवरी तक खुली रहेगी।  फाउंडेशन की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शीला आसोपा ने बताया कि मॉक टेस्ट का उद्देश्य रीट की तैयारी कर रहे समाज के स्टूडेंट्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी तैयारी के स्तर को परख सकें। महर्षि गौतम स्कूल के डाइरेक्टर वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मॉक टेस्ट में भाग लेकर एक ओर जहां स्टूडेंट्स अपनी तैयारी के स्तर को परखेंगे, वहीं दूसरी ओर उन्हें कई उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा। इस मॉक टेस्ट के सीरीज के समन्वयक विप्र फाउंडेशन की युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा होंगे। संयोजक का दायित्व कैलाश सारस्वत और दिनेश कल्ला के पास रहेगा।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026