Doordrishti News Logo

मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष बोराणा का कर्नाटक व आंध्रप्रदेश दौरा

जोधपुर,राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर रहे। पर्यटन विभाग व मेला-उत्सवों से संबंधित कर्नाटक के वरिष्ठ अधिकारियों ने बोराणा का माला,साफा व शॉल ओढ़ा कर अभिनन्दन किया।

राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव कपिल मोहन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से कर्नाटक में आयोजित होने वाले मेलो के प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की और राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए मेलों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उंन्होने मेलों के दौरान राज्य सरकार द्वारा की जा रही सुरक्षा और प्रबंधन की व्यवस्था से सभी को अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें- वीर शिरोमणी राव देवराज राठौड़ की 661 वीं जयन्ती समारोह 7 फरवरी

बोराणा शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर भी जाएंगे और वहां की व्यवस्था व प्रबंधन कार्य भी देखेंगे। तिरुपति मंदिर प्रबंध और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पूर्व जयपुर से बेंगलूरू पहुंचने पर प्रवासी घाँची समाज ने एयरपोर्ट पर उनका भावभीना स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: