Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6.73 लाख की आर्थिक सहायता

  • मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल
  • सुनने असमर्थ बालिका को मशीन के लिए शत-प्रतिशत सहयोग स्वीकृत

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जोधपुर जिले की एक बालिका के कॉकलियर इम्प्लांट की कांसो मशीन के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6.73 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

ये भी पढ़ें- वायुसेना के दो फाइटर टकराए,दोनों के परखच्चे उड़े

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जोधपुर जिले के जाजीवाल धांधला,मण्डोर में रिणवों का बास निवासी सरोज पुत्री महेन्द्र के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कॉकलियर इम्प्लांट पश्चात मशीन खराब होने के कारण कान में सुनने की कांसो-2 मशीन लगवाने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर अपवाद स्वरूप 6.73 लाख रुपए की शत-प्रतिशत सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि उनके पिता महेन्द्र के यूको बैंक खाते में 5 दिन पूर्व हस्तान्तरित भी की जा चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: