Doordrishti News Logo

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने पाल रोड सुभाषनगर से गुजरी रात चोरी हुई बाइक के संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बाइक को जब्त किया गया है।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पाल रोड सुभाष नगर निवासी जय कुमार पुत्र मांगीलाल जैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 22 जनवरी की रात को उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई।

ये भी पढ़ें- लाखों की चोरी करने वाली कंजर गैंग पकड़ी

पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में अब प्यारे मोहन चौराहा राजीव गांधी कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ किशन पुत्र श्यामलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को जब्त किया। परिवादी ने घटना के संबंध में सोमवार को थाने में रिपोर्ट दी थी। पकड़े गए बाइक चोरी के आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: