Doordrishti News Logo

लाखों की चोरी करने वाली कंजर गैंग पकड़ी

  • आठ लाख की चोरी का खुलासा
  •  भीलवाड़ा और चितौडग़ढ़ से आते ट्रक में
  • सूने मकान की रैकी कर चोरी कर जाते
  • ट्रक चालक और रिश्तेदार गिरफ्तार
  • अजमेर ब्यावर तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे

जोधपुर,शहर के करवड़ क्षेत्र में गत 29 दिसम्बर की रात को एक सूने मकान में हुई आठ लाख की चोरी का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए एक ट्रक चालक और रिश्तेदार को पकड़ा है।यह लोग भीलवाड़ा और चितौडग़ढ़ से आते और ट्रक में चोरी कर लौट जाते। ट्रक को चोरी के काम में ही लेते थे। पुलिस ने ट्रक का पता लगाने के लिए अजमेर के ब्यावर और बैगू तक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और बदमाशों को अब पकड़ लिया। फिलहाल एक चोरी का खुलासा हुआ है। अन्य आपराधिक रिकार्ड भी देखा जा रहा है। आरोपी कंजर गैंग के नाम से कुख्यात है।

करवड़ थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि गत 29 दिसम्बर को मदनलाल खिंची के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 16 तोला सोना, एक किलो चांदी और 85 हजार से ज्यादा की नगदी चुराई थी, जिस बारे में केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। तब घड़ाव गांव के पास में एक संदिग्ध ट्रक सूने स्थान पर खड़ा नजर आया। जिस पर उसकी लोकेशन और फुटेजों को देखा तो पता लगा कि यह ट्रक अजमेर ब्यावर होते हुए बैग चितौडग़ढ़ तक नजर आया है।

ये भी पढ़ें- सांस्कृतिक संध्या बुधवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में

आखिरकार पुलिस ने ट्रक का पता लगाते हुए उसे एक वर्कशॉप में पड़ा पाया। बाद में पुलिस ने ट्रक लाने वाले उसके चालक मालिक भीलवाड़ा के मांडलगढ़ स्थित लाडपुरा निवासी कालू कंजर उर्फ कालिया पुत्र सुरेश कंजर को पकड़ा। इस पर उससे चोरी का खुलासा हुआ। इस काम में उसने अपने एक अन्य रिश्तेदार चितौडग़ढ़ के मंडावरा बैगू निवासी जितेंद्र उर्फ जलेंद्र पुत्र आसाराम कंजर का साथ होना बताया। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लाई है।

रैकी के बाद वारदात को अंजाम

थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि परिचित को साथ लेता और सूने मकानों की रैकी कर बाद में चोरी कर लेते। इसके बाद ट्रक लेकर फिर अपने गांव लौट आता। कई अन्य चोरियों के खुलासे की उम्मीद पुलिस ने जताई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कालू कंजर खुद ट्रक चलाने के साथ मालिक भी है। वह ट्रक को चोरी के लिए ही प्रयुक्त करता था।

पुलिस टीम में यह थे शामिल

पुलिस की टीम मेें थानाधिकारी सहित हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल सुरेशदास, महिपाल एवं मघाराम शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- 

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026