Doordrishti News Logo

बासनी बिजलीघर के बाहर से अनुबंध पर लगी स्वीफ्ट कार चोरी,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के बासनी बिजलीघर के निकट गत 26 दिसम्बर को अनुबंध पर लगी एक स्वीफ्ट कार चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में कार चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद की है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि नांदड़ाकलां निवासी सुरजीत पुत्र किशोर कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी एक स्वीफ्ट कार बिजली विभाग कार्यालय में अनुबंध पर लगी हुई है। जो 26 दिसम्बर को बिजली घर के बाहर खड़ी थी। बाद में उसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

ये भी पढ़ें-लागू करने के लिए डाकघर के कर्मचारी भी लामबंद्ध

इस पर पुलिस की एक टीम एसआई सुरेश कुमार, हैडकांस्टेबल रामलाल, दिनेश, कांस्टेबल जितेंद्रसिंह, जोराराम की गठित की गई। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बाद में आज आरोपी माता का थान स्थित शिवसागर निवासी हनुमान पुत्र राजूराम दर्जी को पकड़ा गया। वह पेशे से ड्राइवर है। आरोपी की निशानदेही पर कार को जब्त कर लिया गया है। अग्रिम पूछताछ जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026