शनि अमावस्या पर किया कम्बल वितरण व रक्तदान
जोधपुर,शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के तत्वधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल के सानिध्य एवं प्रांत कार्यालय प्रमुख दुर्गासिंह गहलोत, प्रचारक हरिओम एवं चंपेश, अशोक दवे, सुरेश लोढ़ा,धीरेंद्र सिंघवी, विजय शर्मा, संगीता बोहरा सत्यनारायण बुचा, रक्षित सोनी के सहयोग से सत्संग भवन के बाहर जरूरतमंदों को सर्दी के बचाव के लिए कंबल वितरित किया गया।
ये भी पढ़ें- अध्यक्ष एवं पाली सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी बताया कि सुबह कंबल वितरण और दोपहर को उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक में ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर में ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी की उपाध्यक्ष नीता खटोड़, सुभाष सोनी सुनील सोनी,चंद्र प्रकाश सोनी, विष्णु सोनी ने रक्तदान कर श्रेष्ठ दान कार्य किया। उन्होंने जोधपुर के सभी युवाओं से धार्मिक पर्व एवं परिवार जनों में जन्म व मृत्यु पर रक्तदान करने की अपील की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

