Doordrishti News Logo

पानी भरते वृद्धा टांके में गिरी,डूबने से मौत

जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित बोड़वाला बेरा में रहने वाली एक वृद्धा गुरूवार की सुबह टांके से पानी निकालते पैर फिसलने से गिर गई। पानी में डूबने से वृद्धा की मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग किया और कार्रवाई के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया। कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- रेलवे भर्ती दौड़ में आज महिला अभ्यर्थी लेंगी भाग

माता का थान पुलिस ने बताया कि कीर्तिनगर सी सेक्टर निवासी राधेश्याम पुत्र मांगीलाल सुथार ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी वृद्ध मां सुंदरदेवी (80) टांके में से पानी निकालते समय संतुलन बिगडऩे से पैर फिसलने पर टांके मेें गिर गई। पानी मेें डृबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना का पता लगने पर उन्हें पानी से बाहर निकाला गया था। मगर अस्पताल ले जाने पर मृत बता दिया गया। थानाधिकारी राजूराम के अनुसार मृतका अपने दूसरे बेटे के परिवार के साथ रहती थी। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। कोई शक जाहिर नहीं किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026