Doordrishti News Logo

रात को हुई मावठ के बाद जिले में छाए बादल

सूर्यदेव की लुकाछिपी

जोधपुर,पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश सहित मारवाड़ में मौसम बदल गया है। शीतलहर से राहत मिलने के बाद अब इसके फिर से 14 जनवरी बाद शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इधर मारवाड़ में बुधवार की रात को अचानक से मौसम बदला और जोधपुर शहर के आस पास इलाकों में बारिश हुई। कहीं छींटे गिरे तो कहीं तेज बौछारें पड़ी। हवा की गति थमने और बादलों के डेरा जमाए होने से सर्दी का अहसास काफी कम हो गया है।

ये भी पढ़ें- विद्युतकर्मियों की ओल्ड पेंशन की मांग,संयुक्त संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन

clouds-prevailed-in-the-district-after-the-rain-at-night

गुरूवार की सुबह जोधपुर एवं इसके आस पास बादलों में डेरा जमाए हुए है। सूर्यदेव बादलों की ओट में आते जाते देखे जा रहे हैं। हालांकि तापमान में कोई विशेष उतार चढ़ाव नजर नहीं आया है। तापमान अब भी 15 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। लोगों ने गर्म लबादे अलसुबह जरूर पहन रखे थे। मगर दिन चढऩे के साथ गर्म लबादे उतारने भी शुरू कर दिए है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 14 जनवरी के बाद पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होने पर फिर से शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ हो सकती है।

जोधपुर शहर और इसके आस पास ग्रामीण इलाकों में बुधवार की रात को मौसम की पहली मावठ हुई है। आज भी बादलों छाए रहने से मावठ से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। बादलों के असर से धूप का असर कुछ कम हुआ है। सर्दी का अहसास खत्म सा हो गया। मावठ से किसानों को फायदा मिलने के आसार बने है। मैथी, चना और जौ मेें रोग लगने की भी आशंका है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews