उत्तेसर मामाजी मन्दिर दानपेटी से नकदी चोरी
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
जोधपुर,शहर के निकट लूणी क्षेत्र के उतेसर गाँव में मामाजी मन्दिर से एक चोर ने दानपेटी से 25 हजार नकदी चुरा ली। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मन्दिर पुजारी द्वारा नामजद चोर के खिलाफ लूणी थाने में रिपोर्ट दी है।
उत्तेसर सरपंच श्रवण सागर ने बताया कि मंदिर पुजारी तेजाराम देवासी द्वारा पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार पुजारी शाम 6 बजे मंदिर से घर गया था,अगले दिन आकार देखा तो मन्दिर के ताले टूटे हुए थे, चोर ने मन्दिर के अंदर अलमारी के ताले भी तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट पर छात्रों का प्रदर्शन, आरोपियों की संपत्ति नष्ट करने के साथ रासुका लगाने की मांग
मन्दिर में रखी दान पेटी से चोर ने 25 हजार नकदी चुराकर फरार हो गया था। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमे एक चोर मन्दिर में घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। सीसीटीवी में चोर का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। युवक गांव का ही रहने वाला हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसकी पूरी तरह पहचान के प्रयास में लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

