सुबह फिर से चढ़ गए निष्कासित छात्र पानी की टंकी पर
- एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज
- समझाइश कर नीचे उतारा गया
- कुछ छात्रों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
जोधपुर, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में पानी की टंकी में देर रात छात्र चढ़ गए थे। 16 छात्रों के निष्कासन के विरोध में छात्र टंकी पर चढ़े। काफी समझाइश कर नीचे उतारा गया था। मगर आज सुबह फिर से कुछ छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए और निष्कासन रद्द करने की मांग पर अड़ गए। आज ही छात्रों की परीक्षा भी शुरू हो गई है। कई छात्र परीक्षा से वंचित रह गए हैं। छात्रों की समस्या का हल नहीं निकल पाया। छात्रों और वीसी के बीच में वार्ता भी हुई थी। इधर शाम को फिर से छात्रों के पानी की टंकी पर चढऩे से माहौल गर्मा गया और पुलिस ने बाद में छात्रों को समझाइश कर फिर नीचे उतारा और शांति भंग मेें गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- सीएसटी ने तीन युवकों को पकड़ा, 28.78 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
सनद रहे कि गत दिसम्बर महिने में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस पर रातानाडा थाने में केसबाजी हुई थी। कुछ छात्रों को शांतिभंग में पकड़ा गया था। एमबीएम प्रशासन ने 16 छात्रों को निष्कासित कर दिया। आज बुधवार को तृतीय वर्ष एवं फाइनल ईयर की परीक्षा आरंभ हो गई। निष्कासित छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। मंगलवार की रात से ही छात्रों ने निलंबन रद्द करने और परीक्षा में बैठाने की मांग को लेकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था। रात को छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। आधी रात को समझाइश कर नीचे उतारा गया तो आज सुबह फिर से छात्र पानी की टंकी पर चढ़ कर विरोध जताने लगे। वीसी कार्यालय के बाहर काफी विरोध प्रदर्शन किया गया।

शांति भंग में इन्हें किया गिरफ्तार
रातानाड़ा थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस के बार-बार समझाइश के बाद भी बच्चे मानने के लिए तैयार नहीं थे,वीसी ऑफिस से आई जानकारी में भी छात्रों की कुछ गलतियां पाई गई हैं। अधिकारियों के निर्देश के बाद इंद्रपाल,कैलाश,राहुल, सचिन,महेंद्र सहित दो अन्य को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को समझाइश भी दी है, यदि फिर से इस तरह की हरकत करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

