Doordrishti News Logo

जोधपुर रेल मंडल ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया हिंदी कविता का मंचन

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल पर मंगलवार को डीआरएम गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। डीआरएम विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए सभी शाखा अधिकारियों से राजभाषा हिंदी में कार्य करने के साथ हिंदी के प्रचार- प्रसार को बढ़ाने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीआरएम पांडेय व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हिंदी कविता का मंचन किया गया।

ये भी पढ़ें- तेज गाड़ी चलाने से टोकने पर वृद्ध का तलवार से हाथ काटा, पंजा अलग

राजभाषा अधिकारी शिवचरण बेरवा ने राजभाषा नियम /अधिनियम की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों से राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रसार पर प्रकाश डाला। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मंडल पर एक हिंदी कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें मंडल के 17 कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 10 जनवरी को प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,अपर मुख्य राज भाषा अधिकारी मनोज गुप्ता, सहित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: