Doordrishti News Logo

भाजपा ने प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया

जोधपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के भूतपूर्व अध्यक्ष के साथ भारत की सनातन संस्कृति व विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रतापनगर स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल एवं धन्यवाद जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापड़िया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित उपाध्यक्ष एक मजबूत व सशक्त भारत के पक्षधर थे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडितजी के सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में तत्पर रहे। विकास की शुरुआत अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व पिछड़े व्यक्ति से हो, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पंडितजी का जोधपुर से गहरा जुड़ाव था। पंडितजी के जोधपुर प्रवास की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार अपने जोधपुर प्रवास के दौरान पंडितजी भाजपा नेता कांतिलाल जसमतिया के घर ठहरे हुए थे। उनकी धोती को कांतिलाल जसमतिया ने धो डाली। जब यह बात पंडितजी को मालूम पड़ी तो वे काफी भावुक हो गए क्योंकि वे अपना सारा काम स्वयं करते थे। उनके कपड़े किसी अन्य द्वारा धोने पर प्रायश्चित स्वरूप उस दिन उन्होंने उपवास रखा और कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने कार्य स्वयं करें। सादगी और सरलता ही उनका विशेष गुण था। इस अवसर पर उप महापौर किशन लड्डा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोलंकी, राजेन्द्र पालीवाल, चैनसिंह इन्दा, कमलेश गोयल, लक्ष्मीनारायण सोलंकी,जमना देवी बंजारा, विजय राजोरिया, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष महेन्द्र तंवर, मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार, सुनिल कुमार भाटी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, भुपेन्द्र राज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड़, ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, नवीन वेैष्णव, पार्षद सुरेश जोशी, राजेश टाक, लीलाघर मेघवाल, धनराज मकवाना, सुमन सैन, नरेन्द्र फितानी, मीनाक्षी कोठारी, भंवर कंवर, पूजा राठी,सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि दी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026