अवैध गैस रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार,49 सिलेण्डर बरामद
जोधपुर,शहर की माता का थान पुलिस ने हरीओम नगर में अवैध गैस रिफ्लिंग के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने एक गाड़ी के साथ 49 गैस सिलेण्डरों को भी जब्त किया है। बाद में रसद विभाग को सूचना दिए जाने के साथ आरोपियों के खिलाफ ईसी एक्ट में केस बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- अवैध गैस रिफ्लिंग करते तीन गिरफ्तार,24 सिलेण्डर जब्त
थानाधिकारी राजूराम बामणियां ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि हरीओम नगर में एक घर के आगे कुछ लोगों द्वारा अवैध गैस रिफ्लिंग की जा रही है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने वहां से अवैध गैस रिफ्लिंग किए जाने के आरोप में हीराफूला की ढाणी पीलवा लोहावट हाल हरीओम नगर निवासी लादूराम पुत्र बिरदाराम विश्नोई एवं सुनील पुत्र पांचाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौकास्थल से इलेक्ट्रानिक कांटा,गैस रिफ्लिंग पिन,छोटे बड़े गैस सिलेण्डर आदि जब्त किए। बाद में रसद विभाग को इसकी सूचना दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

