दो दिवसीय द्वितीय मारवाड़ी हॉर्स शो रणसी गांव में शुभारंभ
देश व प्रदेश के मारवाड़ी नस्ल के 550 अश्व भाग ले रहे हैं
जोधपुर,दो दिवसीय द्वितीय मारवाड़ी हॉर्स शॉ-2023 का शुभारम्भ बुधवार को रणसी गांव में कृषि व पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया व आरटीडीसी के चेयरमेन धर्मेद्र सिंह राठौड़ ने अश्वों के देवता रेंवत के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
देश व प्रदेश के 550 मारवाड़ी नस्ल के अश्व ले रहे हैं भाग
आयोजक व जैसा स्टड फार्म के सवाई सिंह चाम्पावत ने बताया कि रणसी गांव में लगातार दूसरी बार राष्ट्र्रीय स्तर का मारवाड़ी नस्ल के अश्वों का शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस हॉर्स शॉ में देश व प्रदेश के लगभग 550 अश्व भाग लेने आये हैं। उन्होंने बताया कि शो में राजस्थान,पंजाब,गुजरात, महाराष्ट्र्र,मध्यप्रदेश,तमिलनाडू, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अश्व पालक अपने अश्व लेकर भागीदारी निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय जम्बूरी ‘मिनी यंग इंडिया‘- राष्ट्रपति
यह प्रतियोगिताएं हो रही हैं
चंपावत ने बताया कि दो दिवसीय मारवाड़ी हॉर्स शो में पहले दिन बुधवार को अदंत बछेरी,अदंत बछेरा, दो दांत बछेरा प्रतियोगिता हो रही है। गुरुवार को दो दांत बछेरी,नर अश्व, मादा अश्व व बेस्ट एनिमल ऑफ शॉ की चार प्रतियोगिताऐं होंगी।
अदंत बछेड़ा प्रतियोगिता परिणाम
अदंत बछेरा प्रतियोगिता में प्रथम राजदीप गोहिल गुजरात का राज करंट,द्वितीय सुरेन्द्र सिंह का शेरबाज, तृतीय हर प्रीत सिंह पंजाब का लालदेव रहा।
हॉर्स शॉ में इनकी रही उपस्थिति
समारोह में उद्घाटन के अवसर पर विधायक बिलाड़ा हीरालाल मेघवाल, प्रधान बिलाड़ा प्रगति कुमारी,धवल सिंह पाटिल व रणजीत पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

