डॉक्टरो के नाम डिसप्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
जोधपुर,मुख्यमन्त्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को लाभार्थियों के लिए यह जानकारी प्रदर्शित करनी होगी कि उनके अस्पताल में चिरंजीवी योजना के तहत कौन/कौन सी स्पेशलिटी उपलब्ध है और कौन-कौन से डॉक्टर उससे संबद्ध हैं। योजना से जुड़े सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को यह जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड अस्पताल में विभिन्न स्थानों पर लगाने होंगे। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
चिरंजीवी योजना, से संबद्ध अस्पताल के प्रवेश द्वार,लिफ्ट और सीढियों के सामने सहित अस्पताल के सभी प्रमुख स्थानों पर इस तरह की जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगवाने अनिवार्य हैं लेकिन हाल ही कुछ अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी प्रदर्शित करने वाले डिसप्ले बोर्ड या तो नहीं लगे हैं या उनमें पूरी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने की अधिसूचना का विरोध
स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी जि़लों में पदस्थापित डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर को दो दिनों में ये सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना से जुड़े सभी अधिकारियों के लिए यह रेगुलर मॉनिटरिंग का पार्ट होना चाहिए।
उन्होंने कहा योजना से जुड़े लाभार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी योजना का लाभ लेने में नहीं आनी चाहिए है। योजना से जुड़े सभी अधिकारी और कार्मिक स्वयं को लाभार्थी मानकर योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

