Doordrishti News Logo

भाजपा की जनाक्रोश सभा सोमवार को,केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भाजपा आक्रोश रैली के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने की कोशिश में है। 2 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आक्रोश सभा होगी। जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मुख्य वक्ता होंगे। सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं, साथ ही आमजन को पत्रक और पीले चावल भी बांटे जा रहे हैं।

कांग्रेस सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए भाजपा पिछले 20 दिन से जनाक्रोश अभियान चला रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली गई। अब सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जनाक्रोश महासभा की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शहर में 3-4 जनवरी को पेयजल व्यवस्था बाधित

घर घर बांटे पीले चावल

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से टोली के रूप में आमजन को पीले चावल देकर विराट जनसभा में आने का निमंत्रण दिया गया।

सांसद ने भी गली-गली घूम कर दिया निमंत्रण

इसी तरह राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने मण्डल क्षेत्र में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन से सम्पर्क कर सभा में आने का आह्वान किया। जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री संजय चंदीरमानी,जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक व्यास,भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत, मनीष पुरोहित,पार्षद दीपक माथुर, रफीक लौहार,सुरेन्द्र सर्राफा,सिद्धार्थ चारण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंडलों में बैठ कर अपील

जनसभा को सफल बनाने के लिये पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्य चौराहों व बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश के पोस्टर चिपकाए।

लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य लेंगे भाग

जन आक्रोश सभा में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश पदाधिकारी कानराज मोहनोत के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रांत भर में लोकतंत्र सेनानी कार्यकर्ताओं को इस सभा में भाग लेने का आह्वान किया गया। इस बैठक में देवराज बोहरा, किशनदास बिड़ला, जुगल तापडिय़ा, बन्नाराम पंवार, शंकर सोनी,रामेश्वर निकुब,चौथमल सांखला,मुकनाराम, विजय माथुर मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026