उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़
- किसी पक्ष की तरफ से नहीं दी गई दोपहर तक शिकायत
- बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास
- सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़। शहर के उम्मेद अस्पताल के गेट संख्या पांच के सामने सोमवार-मंगलवार की मध्य रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कार पर फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस को फायरिंग के आलामात नहीं मिले।
बाइक सवार एक युवक नीचे उतरता दिखा और हाथ में पिस्टल नजर आई। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। आज दोपहर तक कोई पीडि़त पक्ष सामने नहीं आया और न कोई शिकायत पुलिस में दी गई है। फिलहाल पुलिस बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाशों की पहचान के साथ टे्रस में लगी है।
पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान
घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सुबह वायरल हुआ है। प्रताप नगर सदर थानाधिकारी सुंदरकला ने बताया कि उम्मेद अस्पताल के सामने देर रात फायरिंग की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। मगर फायरिंग किए जाने जैसे आलामात नजर नहीं आए।
एक बाइक पर दो युवक आते दिखे है जो वहां खड़ी कार पर फायरिंग का इरादा रखते थे। मगर कार चालक वहां से तत्काल निकल गया। दो अन्य गाडिय़ां पर भी युवक आपस में बतियाते दिखे है। बुलेट बाइक पर आए बदमाशों में पीछे बैठे युवक के पास में एक पिस्टलनुमा चीज दिखी है। थानाधिकारी सुंदरकला के अनुसार फायरिंग नहीं हुई है। किसी ने अभी तक शिकायत भी नहीं दी है। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

