मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार 17 सितंबर को जोधपुर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस, जोधपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.30 बजे एम्स जोधपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, जोधपुर में करेंगे।
गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन
मुख्य सचिव शुक्रवार,18 सितंबर को प्रातः 5 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रातः 5.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
