Doordrishti News Logo

जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

  • जल जीवन मिशन
  • 21 गांव लोहावट ब्लॉक और 58 गांव देचू ब्लॉक के हैं

जोधपुर,जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए 56.40 लाख की योजना स्वीकृत की गई है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देश पर सर्वे और डीपीआर के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।

वर्तमान में सतही जल स्रोत राजीव गांधी लिफ्ट केनाल से वंचित 79 गांवों को नहर के तृतीय चरण के क्रियान्वयन के पश्चात सतही स्रोत से जोड़ने की योजना की डीपीआर बनाने की योजना को एसएलएसएस सी द्वारा स्वीकृति दी गई है। इनमें से 21 गांव लोहावट ब्लॉक और 58 गांव देचू ब्लॉक के हैं जो वर्तमान में भूजल योजना पर आधारित हैं। इन सभी को नहर से जोड़ने की योजना की डीपी आर बनाकर,आधारभूत सरंचना का सर्वे करवाकर विस्तृत योजना बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- इंदिरा रसोई का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ये 79 गांवों में से वर्तमान में 57 गांवों में आंतरिक जल वितरण तंत्र का कार्य प्रगतिरत है। फिलहाल इन्हें भूजल से लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना की डीपीआर बनाने के पश्चात योजना की स्वीकृति उपरांत आरजीएलसी के तृतीय चरण के क्रियान्वयन के साथ इन्हें नहरी जल से लाभान्वित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026