महिला की न्यूड फोटो को वायरल कर दी धमकी
जोधपुर,शहर के करवड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की न्यूड फोटो को वायरल कर धमकी दी गई। महिला के पति ने इस बारे में करवड़ थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने धमकी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी महिला का पड़ौसी बताया जाता है। उसके खिलाफ महिला ने पहले भी दुष्कर्म में केस दर्ज करवाया था।
करवड़ पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाले युवक ने उसकी पत्नी के न्यूड फोटो वायरल कर समाज में प्रतिष्ठा खराब कर दी।
ये भी पढ़ें- दो दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। आरंभिक पड़ताल में बताया कि महिला की तरफ से सितंबर में पड़ौसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म में केस दर्ज करवाया था। मामला कोर्ट में चल रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक भी लगी है। अब आरोप है उसने महिला के फोटो का वायरल करने के साथ धमकी दी है। फोटो किसने वायरल की इस बारे में पुलिस मोबाइल नंबर से पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

