Doordrishti News Logo

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव – राजीव अरोड़ा

अजमेर,राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति द्वारा शिक्षा समिति के अंतर्गत अखिल भारतीय अरोड़ा खत्री समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह जवाहर रंगमंच, अजमेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा चेयरमैन लघु उद्योग निगम ने दीप प्रज्जवलित एवं वरूण स्तुति कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बोर्ड एवं युनिवसिर्टी में सर्वोच्च अंक लाने वाले समाज के विद्यार्थीयों को स्व.पारस सजिया,जोधपुर की स्मृति में रजत पदक देकर सम्मानित किया।

development-of-society-is-possible-only-through-education-rajeev-arora

इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही हमारे जीवन का मूल आधार है,शिक्षित समाज ही विकसित समाज बन सकता है। समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा ने पूरे भारतवर्ष से आए समाज बंधुओं,भामाशाहों का स्वागत किया तथा पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी। मारवाड़ी खत्री पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा ने देश भर से आए सभी समाज बंधुओं का स्वागत एवं अभिनन्द किया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर के व्यापारी की गाजनगढ़ में संदिग्ध मौत,आत्महत्या की आशंका बनी

कार्यक्रम की अध्यक्षता वासुदेव देवनानी ने की,उन्होंने छात्र-छात्राओं को सर्वोच्च अंक लाने पर बधाई दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. नारायणलाल गुप्ता,अति.महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ब्राह्य व संस्कार आंतरिक मूल्यों के विकास में सहायक है अत: आपको शिक्षा एवं संस्कार दोनों में समन्वय स्थापित करना होगा तभी आप परिवार,समाज एवं राष्ट्र का नाम उज्जवल कर सकते हैं।

development-of-society-is-possible-only-through-education-rajeev-arora
विशिष्ट अतिथि संयज अरोड़ा ने कहा कि सपने देखें,बंद आँखों से नहीं खुली आँखों से आप सपने देखें। आप क्या बनना चाहते हो किस मंजिल को पाना चाहते हो, फिर उस पर खूब मेहनत करो तभी आपके सपने साकार होगें।

ये भी पढ़ें- आम जन तक पहुंचाएं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ-कलक्टर

शिक्षा समिति के सहसंयोजक जयेश मणिहार ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने बताया कि इस समारोह में दसवी के 62, बारहवीं एवं डिप्लोमा के 57,उच्च शिक्षा के 68 तथा 83 प्रतिभावान विद्यार्थियों कुल 280 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिनमें 11 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समिति के सहसंयोजक शलभ ब्रह्मवर ने बताया कि ये पुरस्कार समाज के भामाशाहों द्वारा दिया गया।उन्होंने मारवाड़ी खत्री पंचायत अजमेर,युवा मण्डल अजमेर एवं महिला मण्डल अजमेर का भी बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

मारवाड़ी खत्री पंचायत अजमेर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र अरोड़ा, महामंत्री अनिल बत्रा,कोषाध्यक्ष विजयराज आडवाणी,शिक्षा समिति संयोजक श्याम प्रकाश जुणेजा, सह संयोजक जयेश मणिहार,शलभ ब्रह्मवर एवं समिति सदस्यों का दुपट्टा एवं माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जोधपुर के लखनलाल छाबड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा करने पर राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति का सर्वोच्च पुरस्कार समाज रत्न से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। महामंत्री डॉ.अनिल कुमार बत्रा द्वारा सभी आगन्तुकों, खत्री पंचायत अजमेर के कार्यकारिणी सदस्यों, महिला मण्डल एवं युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. गौतम सजिया एवं रजनी अरोड़ा ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026