Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण काल में अग्रिम पंक्ति में रहकर कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले पुलिस, होमगार्ड, आरएसी, सीआईएसएफ और जिला परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों के बुधवार को वैक्सीन लगाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मंडा ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए हेल्थ वर्करों के बाद अब दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को राजस्व, पुलिस, बीएसएफ,आईटीबीपी, सीआईएसएफ, होमगार्ड और आरएसी के अधिकारियों और जवानों को टीका लगाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन जोधपुर आयुक्तालय में पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, रेंज आईजी नवज्योति गोगोई, डीसीपी ईस्ट धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी मुख्यालय व यातायात राजेश मीणा, डीसीपी क्राइम राजकुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने टीकाकरण में भाग लिया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाकर अन्य जवानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एयरपोर्ट पर कोरोना की पहली वैक्सीन सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार को लगी व उसके बाद सभी अधिकारियों और जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने सीआईएसएफ के करीब 70 अधिकारियों व जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इधर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह यादव ने राजीव गांधी सेवा केंद्र में टीका लगाकर केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला परिषद के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों का टीकाकरण किया गया। सभी को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया से गुजारा गया। टीकाकरण होने के बाद सभी को 30 मिनट के ऑब्जर्वेशन में रखा गया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026