Doordrishti News Logo

देर रात युवक आपस में भिड़ें,वीडियो वायरल,तीन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास में शनिवार की देर रात तक एक ही गुट के युवकों में झगड़ा हो गया। एक दूसरे पर पत्थर की टाइल्स से हमला करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन युवकों की पहचान कर गिरफ्तार कर बंद हवालात किया। बताया कि युवक जन्म दिन की पार्टी के बाद एक चाय के ढाबे के पास मेें झगड़ा कर रहे थे।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह से बताया कि देर रात कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के नजदीक एक चाय के ढाबे के निकट तीन चार युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। युवक एक दूसरे पर पत्थर की टाइल्स से हमले का प्रयास कर रहे थे। कुछ अन्य छुड़ाने के प्रयास में थे।

ये भी पढ़ें- 9 सूत्री मांगों को लेकर निकाली पैदल यात्रा

घटना का वीडियो रविवार को वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और झगड़ा करने वाले युवकों की पहचान करते हुए तीन युवक चांदपोल विद्याशाला के समीप रहने वाले योगेश कच्छावाह,प्रजापतों का बास बगड़ी रायपुर हाल एमडीएमएच के समीप रहने वाले नरेंद्र प्रजापत एवं मणिधारी अस्पताल के पास सरदारपुरा निवासी जितेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यह लोग किसी जन्म दिन की पार्टी मेें गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026