Doordrishti News Logo

साझेदारी में साइकिल का कारोबार शुरू किया,कंपनी को पहुंचाया 50 लाख का नुकसान

साथी पार्टनर और सहयोगियों ने मिलकर किया गबन,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के रातानाडा डिफेंस लैब रोड पर साइकिल का कारोबार करने वाले एक शख्स को साथियों और कंपनी के कर्मचारियों की मिली भगत का शिकार होना पड़ा। साइकिल मैन्युफैक्चरिंग का माल गबन कर उसे 50 लाख का नुकसान पहुंचा दिया। पीडि़त ने अब माता का थान पुलिस थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने चोरी एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- कोरोना से घबराए नहीं,सावधानियां अपनाएं

माता का थान पुलिस ने बताया कि घटना में सुभाष कॉलोनी रातानाडा निवासी लोकेेश पुत्र प्रकाशचंद गोयल ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि वह वी माइटी इंडस्ट्रीज नाम से कंपनी चलता है। कंपनी साइकिलों का काम करती है। उसके पास में साल भर पहले पुनीत डोगरा नाम का शख्स आया था और खुद को साइकिलों का अच्छा जानकार और अनुभवी बताया था। तब बाद में उसने भी कारोबार में इच्छा जतायी थी। इस पर साइकिलों की एक फैक्ट्री जगदंबा कॉलोनी माता का थान मेें खोल दी।

ये भी पढ़ें- ओलंपिक रोड पर धारदार हथियार लेकर हंगामा,वायरल वीडियो से पुलिस जुटी जांच में

इस बीच में फैक्ट्री में ओमदत्त नाम के एक शख्ख जो पुनीत डोगरा का साथी था वह भी कंपनी में आने जाने लगा। रिपोर्ट में बताया कि कंपनी का एक कार्यालय डिफैंस लैब रोड पर है। परिवादी का ज्यादातर समय कार्यालय में बीतता है और वह मैन्युफैक्चरिंग वाले स्थान पर कम आने जाने लगा। इस बीच में पुनीत डोगरा और ओमदत्त दाधिच ने मिलकर कंपनी का नुकसान पहुंचाते हुए उसे 50 लाख का घाटा दे दिया। उसके माल को बाहर भेजा जाता मगर ऑडिट में गबन कर दर्शाया जाता। तकरीबन 50 लाख का नुकसान हुआ है।

इस बारे में परिवादी का जब पता लगा तो वह पुनीत डोगरा और ओम दत्त से बात की। मगर वे लोग गोलमोल जवाब देने लगे। डोगरा ने कंपनी का पैसा लौटाने का आश्वासन दिया मगर नहीं लौटाया। कंपनी के हिसाब किताब लेपटॉप आदि अपने साथ ले गया। माता का थान पुलिस ने प्रकरण में अब चोरी एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026