Doordrishti News Logo

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर,सोना रिकार्ड 56 हजार पहुंचा

जोधपुर,शादियों का सीजन खत्म हुए कुछ दिन हुए हैं। मळमास चल रहा है। बावजूद इसके सोने चांदी के भाव आसमां छू रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर हो रहे बदलाव से कीमती धातुओं में तेजी बरकरार है। बुधवार को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 56 हजार तक पहुंच गया। इससे ग्राहकों पर असर पड़ने के साथ बाजार भी मंदा हो गया। चांदी के भाव भी दो हजार बढऩे से ग्राहकी मंदी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव की वजह से भारत में सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रही हैं।

बुधवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 550 रुपए बढक़र 56 हजार को पार कर गई। चांदी की कीमत में 2000 रुपए की तेजी आई है। जिसके बाद प्रति किलो चांदी 70 हजार पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में स्टैंडर्ड सोने और चांदी की कीमत में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। सर्राफा कमेटी की मानें तो भाव के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढक़र 56 हजार 100 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 53 हजार रुपए पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- Government polytechnic college : प्रतियोगिता के विजेता प्राचार्य सहगल द्वारा सम्मानित

सोना 18 कैरेट 46 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 37 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत बढक़र 70 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। एसोसिएशन के दीपक सोनी के अनुसार अंतरराष्ट्र्रीय बाजार में डॉलर की कीमत लगातार बदल रही है। यही कारण है कि दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमत में बदलाव का सिलसिला भी जारी है।

भारत में भी शेयर बाजार में हो रहे बदलाव की वजह से पिछले कुछ दिनों में कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में डिमांड ज्यादा होने से यहां कीमत में भी तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। जो अगले 2 सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। इसके बाद सोने और चांदी दोनों के भाव स्थिर होने की संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026