Doordrishti News Logo

एएसआई को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 7 लाख की धोखाधड़ी

  • मुख्य आरोपी दलित अत्यायार एवं दुष्कर्म केस में जेल पहुंचा
  • जमानत के बाद देता रहा झांसा

जोधपुर,शहर के भगत की कोठी पुलिस थाने के एक एएसआई को कुछ लोगों ने झालामंड में प्लॉट दिलाने के नाम पर 7 लाख की धोखाधड़ी कर ली। उन्होंने इस बाबत कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिस पर अब जांच आरंभ की गई है। बताया गया कि मुख्य आरोपी दलित अत्याचार एवं दुष्कर्म केस में जेल भी गया है। जमानत से आने पर वह झांसे देता रहा और अब रकम न लौटाने की बात कह रहा है।

ये भी पढ़ें- शराब ठेका सैल्समैन और अन्य युवक ने लगाया फंदा

भगत की कोठी पुलिस थाने के एएसआई हनुवंत सिंह ने रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि वे साल 2018 से 2021 तक कुड़ी थाने में पोस्टेड थे। तब उनकी पहचान अनवर हुसैन नाम के शख्स से हुई थी। उसने झालामंड गांव में एक खसरे की जमीन को दिखाया था। जिसकी कीमत 12 लाख बताई थी। यह जमीन किसी अन्य की थी। बाद में जिस व्यक्ति की जमीन थी उससे सौदा करवा कर अनवर हुसैन को पहले तीन लाख रूपए दिए गए। फिर अन्य रूपए जमीन पट्टा एवं रजिस्ट्री के बाद देना तय हुआ।

ये भी पढ़ें- Shergarh cylinder blast : प्रतिपक्ष नेता राठौड़ पहुंचे भूंगरा गांव, राज्य मावनाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे एमजीएच

इस बीच में साल 2020 में उसे 4 लाख और दिए गए थे। जब उससे रजिस्ट्री एवं पट्टे की बात की जाने लगी तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। इसी साल में कोरोना काल भी आया और वह अनवर दलित अत्याचार एवं दुष्कर्म केस में जेल चला गया। जेल से जमानत पर छूटने के बाद उससे रकम की बात की गई तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। उसके साथ में ओमाराम,रमेश मेहरा नाम के दो और शख्स भी थे।

एएसआई हनुंवत सिंह के अनुसार आरोपी ने बाद मेें उसके नाम की गई जमीन को किसी अन्य को बेचान कर दिया और रूपए वापिस मांगने पर धमकाने लगा और रूपए नहीं लौटाने की बात की। अब घटना मेें कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026