Doordrishti News Logo

Jodhpur Police : रात दस बजे बाजार बंद करने की तैयारी में पुलिस

  • फायरिंग के बाद निर्णय
  • रात दस बजे बाजार बंद करने की तैयारी में पुलिस
  • पुलिस आयुक्त का माता का थान क्षेत्रवासियों से संवाद
  • फायरिंग में दो मुल्जिमों को पकड़ा
  • अपराधी गलत रास्ता चुन रहे
  • पुलिस दिखाएगी सख्ती

Jodhpur Police : जोधपुर, शहर में बुधवार की सुबह माता का थान चौराहा के पास में हुई फायरिंग की घटना के बाद कमिश्ररेट पुलिस सख्त होती दिख रही है। पुलिस आयुक्त ने आज क्षेत्र के लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को जाना और बाद में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने शहर में जल्द ही रात दस बजे बाद बाजार बंद कराने का निर्णय भी लिया है।

ये भी पढ़ें- माता का थान क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग,दहशतगर्दी,खुला आतंक,रात को एक आरोपी गिरफ्तार

जो संभवत: आज रात से लागू किया जा सकता है। मेडिकल या जरूरी दुकानों को छोडक़र पूरे जिले में इस पर लागू किए जाने की योजना है। पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य अधिकारियों ने आज माता का थान क्षेत्रवासियों से अवैध बजरी खनन को लेकर सीधा संवाद किया। लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।(jodhpur police)

ये भी पढ़ें- Gati shakti university chancellor : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गति शक्ति विश्वविद्यालय के पहले चांसलर नियुक्त 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि चूंकि अभी सर्दी का समय है और रात दस बजे के बाद दुकानों को बंद कराने का निर्णय लिया जा रहा है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पहले से ही अभियान जारी है। बदमाशों को उन्होंने नसीहत दी कि वे अपने को गुनाह में डालकर जीवन भर की परेशानी में डाल रहे हैं। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। रात दस बजे के बाद मेडिकल और अन्य जरूरी दुकानों को खोले जाने का निर्णय लिया जा रहा है।(jodhpur police)

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने बताया कि फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों राकेश विश्रोई और मालाराम को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान कर तलाश की जा रही है। इसमे राकेश विश्रोई के साथ उसका भाई सागर था जो अभी फरार है। घायल ओम प्रकाश जाट के पास में भी अवैध हथियार होने की जानकारी पुलिस प्राथमिक तौर पर बता रही है।

ये भी पढ़ें- स्थाई लोक अदालतों में कर्मचारियों के खाली पद भरने के लिए अभी तक क्या कदम उठाए

तो क्या बजरी के अवैध कारोबार का दंश शहर झेलेगा

शहर में अवैध बजरी खनन करने वालों के खिलाफ रंजिश के चलते हमले हो रहे हैं। खुलेआम फायरिंग हो रही है। मगर पुलिस की नाकामी भी सामने आ गई। मगर पुलिस अब निर्णय ले रही कि रात दस बजे बाद शहर की दुकानों को बंद करवाया जाएगा ताकि अपराध नहीं पनपे। मगर इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।(jodhpur police)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026