Doordrishti News Logo

पांच गुजरातियों को पकड़ लाई पुलिस,अब तक नौ लोग पकड़े

  • हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक से ठगी का मामला
  • सभी आरोपी खाताधारक
  • ढाई करोड़ तक रिफंड होने के आसार
  • 32 लाख से ज्यादा रिकवरी फिलहाल नहीं हुई

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने 16 करोड़ ठगी के प्रकरण में पांच और अभियुक्तों को पकड़ा है। सभी आरोपी गुजरात के राजकोट एवं अहमदाबाद के रहने वाले हैं। पूर्व मेें चार लोगों को पकड़ा गया जो खाता धारक निकले हैं। अब पांच और लोगों को पकड़ा गया है जो भी खाताधारक हैं। जिनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस इस प्रकरण में कड़ी से कड़ी मिलाने का जतन कर रही है। मगर मुख्य आरोपी के दुबई में होने का अंदेशा है। ऐसे में उसे पकड़ पाना पुलिस के मुश्किल भरा काम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- स्टे के बावजूद एनएचआई की टीम सड़का निर्माण करने पहुंची,लोगों ने किया विरोध

हैंडीक्राफ्ट निर्यातक से 16 करोड़ 26 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। रविवार को महाराष्ट्र्र से पकड़ कर लाई दो और आरोपियों को हिरासत में लिया। एक हफ्ते पहले भी पुलिस ने दो उदयपुर के आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा था। महाराष्ट्र्र के दोनों आरोपी पांच दिन की रिमांड पर हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एसीपी साइबर सैल के मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में अब पांच गुजरातियों जिनमें राजकोट गुजरात के हार्दिक भाई पुत्र भरत भाई देवजी,मयूर भाई पुत्र कांति भाई, अहमदाबाद के विनोद कुमार पुत्र मुकतार शाह, क्षत्रियदान बहादुर पुत्र जस बहादुर एवं दीपेंद्र सिंह पुत्र प्रवीण सिंह झाला हैं।

ये भी पढ़ें- गैस सिलेंडर हादसे के पीड़ितों व उनके परिजनों से फिर मिले केन्द्रीय मंत्री शेखावत

डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि रविवार को साइबर सेल पुलिस ने राहुल पुत्र कांताराम मारुति निवासी महाराष्ट्र्र,पुणे और बिचु मोहम्मद सादिक पुत्र फिरोजुदीन जिला पुणे महाराष्ट्र्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की तो बताया कि बिचु मोहम्मद सादिक ने राहुल से संपर्क किया और उसका खाता खुलवाने में मदद की। खाता राहुल के नाम से था। साइबर पुलिस ने जांच की तो आरोपी राहुल तक पहुंची। राहुल के खाते में 5.43 लाख रुपये ही जमा हुए थे। बिचु ने इस खाते से रुपये फर्जी तरीके से अन्य खातों में ट्रांसफर करने में मदद की। बिचु ने जिन खातों में रुपये ट्रांफर किए हैं, उसके बदले में उसे सात से आठ प्रतिशत मिलता था। पुलिस को कई और खातों की जानकारी मिली है। आरोपी बिचु ने इस तरह से कई खाते खुलवाए थे।

ये भी पढ़ें- परिहार नगर में निकला कोबरा,रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

पूर्व उदयपुर से लाई थी दो आरेपियों को पुलिस

पुलिस ने गत बुधवार को उदयपुर से उदयपुर के सुखेर स्थित अशोक गली पुरानी पंचायत निवासी दीपक सोनी पुत्र जगदीश सोनी और उदयपुर के ही मानव गर्ग पुत्र नाथूलाल को पकड़ा था, जो रुपयों को आगे से आगे ट्रांसफर करते थे। इसमें एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता है तो दूसरा एक मेटल कंपनी में कार्य करता है। पुलिस ने प्रकरण मेें 32 लाख रुपयों को होल्ड करवाने में भी सफलता हासिल की जबकि 1 करोड़ की रकम को रुकवाने की प्रक्रिया की जा रही है। मुख्य आरोपित दुबई चला गया है। निर्यातक के 7 राज्यों में 4 बैंकों के करीब 8 खातों में रुपये ट्रांसफर हुआ है। कुछ ऑनलाइन व कुछ चेक के माध्यम से रुपये जमा करवाया था। हालांकि जोधपुर पुलिस ने सभी बैंकों में कॉन्टैक्ट कर इन खातों को फ्रिज करवा दिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026