Doordrishti News Logo

जोधपुर-पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट 14 से एलएचबी रैक से चलेगी

यात्री सुविधा,सुरक्षा और संरक्षा में होगी वृद्धि

जोधपुर,यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने जोधपुर- पुरी-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बुधवार से एलएचबी रेक से संचालित करने का निर्णय लिया है।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से आईसीएफ की जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त और अधिक आरामदायक एलएचबी रैक से संचालित करने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें- महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर गैस पीड़ितों से मिले प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने बताया कि इसके तहत रेल सेवा 20813/20814 जोधपुर- पुरी-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस सुपरफास्ट 14 दिसंबर से आईसीएफ की जगह एलएचबी रैक से चलेगी। ट्रेन 20813 बुधवार को पुरी से जोधपुर तथा 20814 एक्सप्रेस जोधपुर से 17 दिसंबर से परिवर्तित रैक से प्रस्थान करेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी,पांच थर्ड एसी,नौ स्लीपर व तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन के आगमन समय,प्रस्थान समय और ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ट्रेन में नीले रंग वाले कोच को आईसीएफ और लाल रंग वाले कोच को एलएचबी कहते हैं। एलएचबी रैक में यात्रियों के बैठने की क्षमता ज्यादा होती है और इसकी औसत रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा होती है। इसके अतिरिक्त इसमें समान रखने की जगह भी अपेक्षाकृत ज्यादा होती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026