Doordrishti News Logo

मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को सहायता राशि का वितरण

  • भूंगरा गैस दुर्घटना
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी घोषणा

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए भूंगरा सिलेण्डर हादसे से प्रभावितों को शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल में आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जोधपुर एमजीएच में दुर्घटना में प्रभावित परिवारजनों से मुलाकात के दौरान सहायता राशि की घोषणा की थी। इसी के अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को मृतकों के आश्रितों एवं घायलों के परिवारजनों को सहायता राशि के चेक वितरिट किया गया।

ये भी पढ़ें- मृतकों की संख्या हुई 12, एक युवक और चल बसा

distribution-of-assistance-to-the-dependents-of-the-deceased-and-the-injured
इस दौरान 50 घायलों के नजदीकी परिवारजनों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि का चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार 5 मृतकों के निकटतम संबंधियों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। चेक प्रदान करने के अवसर पर शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, शेरगढ़ की उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया,शेरगढ़ प्रधान श्रवण राम जोधा तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

घायलों एवं परिजनों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध

जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती भूंगरा दुर्घटना से प्रभावित घायलों एवं उनके परिजनों के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का प्रबन्ध सुनिश्चित किया गया है। इन सभी के लिए भोजन व्यवस्था के लिए इन्दिरा रसोई द्वारा फूड पैकेट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026