Doordrishti News Logo
  • 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी का सीएटीसी कैम्प
  • अधिकारियों ने सिखाये विभिन्न गुर
  • बी व सी सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु कैडैट्स को कराई तैयारी

जोधपुर, 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के 5 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के दूसरे दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न स्थलों के संकेतों की पहचान, ड्रिल, मानचित्रों के प्रकार एवं पारम्परिक संकेतों की पहचान, इन्फैन्टरी बटालियन का संगठन एवं इसके प्रमुख हथियार, बुनियादी संचार प्रक्रिया, आपदा प्रबन्धन, पर्सनालिटी डेवेलपमैण्ट, आत्मरक्षा, फिटनेस, आत्मविश्वास वृद्धि, टीम वर्क आदि विषयों पर कक्षाऐं संचालित की गई।

इस अवसर पर कमांडिंगऑफिसर कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान डायरेक्टरेट के अंतर्गत जोधपुर में 3 राज गर्ल्स बटालियन के 5 दिवसीय इस कैम्प में कैडेट्स के लिए वे सभी गतिविधियाँ करवाने का प्रयास किया जाएगा जो कोविड के कारण नही हो पाई थी। गौरतलब है कि सोमवार से जीत काॅलेज तथा महाराजा हनवन्तसिंह काॅलेज में शुरू हुए संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी, एडम ऑफिसर मेजर इन्दू मिश्रा, एसोसियेट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गरिमा चौहान, लेफ्टिनेन्ट हिना शर्मा, लेफ्टिनेन्ट कीर्ति माहेश्वरी, लेफ्टिनेन्ट नीतू शेखावत, लेफ्टिनेन्ट किरन, थर्ड ऑफिसर सुमेरा खान, सीनियर जीसीआई सुमन राठौड़, जीसीआई दशरथ कंवर एवं अन्य स्टाफ सदस्य कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एनसीसी की बी एवं सी सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी हेतु पारंगत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस शिविर में ऐश्वर्या काॅलेज, जीत काॅलेज, महिला पीजी काॅलेज, कमला नेहरू काॅलेज, सुमेर काॅलेज तथा महाराजा हनवन्तसिंह काॅलेज की एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहीं हैं। एएनओ हिना शर्मा ने बताया कि शिविर में बुधवार को तेज चाल से चलना, मुड़ना, राइफल को खोलना-जोड़ना, फाइरिंग पोजिशन, लोडिंग-काॅकिंग-होल्डिंग, फील्ड सिग्नल, आर्म्ड फोर्स के बैज, रैंक, सम्मान तथा विभिन्न पुरस्कारों के विषयों पर कक्षाएं होंगी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026