Doordrishti News Logo

जन आक्रोश यात्राओं में शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री

  • 10 दिसम्बर को जोधपुर में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर पुराने नगर निगम के भवन के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे
  • 11 दिसम्बर को तिवंरी ओसियां, लोहावट,नागौर डीडवाना,मकराना, नावां छोटी खाटू,परबतसर सहित अनेक स्थानों पर जन आक्रोश चौपाल को संबोधित करेंगे प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह
  • दस को केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत भी जोधपुर प्रवास पर रहेंगे

जोधपुर,राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा विधान सभा क्षेत्रों में चल रही है। जोधपुर में जन आक्रोश यात्रा में शिरकत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं संगठन प्रभारी राजस्थान अरूण सिंह,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत दस दिसम्बर को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। राज्यसभा सांसद अरूण सिंह यहां जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में सोजतीगेट स्थित पुराने नगर निगम कार्यालय के समीप नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-निवेश के नाम पर लोगों से चार करोड़ की ठगी करने वाले भाई बहन गिरफ्तार

भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर शहर,सरदारपुरा एवं सूरसागर विधानसभा क्षेत्रों के सभी बारह मण्डलों में जन आक्रोश यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्टीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरूणसिंह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत दस दिसम्बर को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू की

October 25, 2025

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2025

आईआईटी जोधपुर आइडियाफोर्ज मिलकर बढ़ाएँगे स्वदेशी यूएवी व डीप-टेक नवाचार

October 25, 2025

एक आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल सिम नंबर साइबर अपराधियों को दी

October 25, 2025

रंजिश में पांच युवकों को घेर कर पीटा,तोडफ़ोड़ कर कैंपर पलटी वीडियो वायरल,पांच को पकड़ा

October 25, 2025

बाइक के टायर में चुनरी फंसी महिला की मौत बेटी गंभीर घायल

October 25, 2025

खुद का गला काटकर आत्महत्या

October 25, 2025

जोधपुर रेल मंडल ने त्योहार पर 28.50 लाख यात्रियों को पहुंचाया उनके घर

October 25, 2025

सेन इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के रैफरी मनोनीत

October 25, 2025