Doordrishti News Logo

रात दो बजे कार खड़ी की,सुबह साढ़े छह बजे तक चोर ले गए

  • कार में 4 हजार की नगदी
  • दाल पीसने की मशीन भी साथ ले गए

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित कृष्ण नगर में एक घर के आगे खड़ी इको कार रात में चोरी हो गई। कार मालिक ने रात दो बजे कार को घर के आगे खड़ा किया। सुबह संभाला तो कार नहीं मिली। इस पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख कार चोर का पता लगाने में जुटी है।

रामपुरा भोपालगढ़ हाल किराए पर कृष्णनगर 23 सेक्टर में रहने वाले मुकेश पुत्र भंवरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पेशे से मिठाई नमकीन बनाने का काम करता है। रात को वह अपने कारीगरों के साथ शादी समारोह से निवृत होकर अपनी इको कार लेकर मकान पर पहुंचा। रात दो बजे कार को खड़ा किया था। सुबह साढ़े छह सात बजे उठा तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली, चोर ले गया है। कार में कमाई के चार हजार रूपए और दाल पीसने की मशीन भी थी, वह भी साथ ले गए। चौहोबो पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से कार चोर का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- संदिग्ध थार जीप को पकड़ा,तीन युवकों के पास मिले अवैध हथियार

तीन स्थानों से बाइक चोरी

शहर मेें सक्रिय दुपहिया वाहन चोर तीन जगहों से बाइक चुरा ले गए। बनाड़ पुलिस ने बताया कि एकता नगर नांदड़ी निवासी हरेंद्र पुत्र प्रतापराम चौधरी की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार श्रमिकपुरा मसूरिया निवासी चैनाराम पुत्र हुकमाराम माली अपनी बाइक लेकर खेमें का कुआं स्थित जय बालाजी ई-मित्र सेंटर पर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक कोई ले गया। इधर सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के सेडवा का रहने वाला हरीराम पुत्र केसाराम अपनी बाइक लेकर महावीर भवन सरदारपुरा आया था। जहां से बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: