यूपीआरमएस ने किया एपीओ मोदी का सम्मान
जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोधपुर मंडल की ओर से मंगलवार को सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अनिल मोदी का उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया। मंडल कार्यालय में संघ के कार्यकारी जोनल महासचिव अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संघ के मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी,सचिव एनजे सिंह व पूर्व अध्यक्ष भरत जोशी ने मोदी का साफा बंधवा,शॉल ओढ़ा व स्मृति चिह्न प्रदान कर मोदी का सम्मान किया और उनके बीकानेर स्थानांतरण पर संघ की ओर से विदाई दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारी संघों से मिले सहयोग पर आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारियों ने मोदी को मालाओं से लाद दिया। कार्यकम का संचालन भरत जोशी ने किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

